Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खेलो इंडिया के लिए असम हुआ तैयार, 10 जनवरी से होगी शुरुआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 के लिए असम में लगभग तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। खेलो इंडिया के तीसरे सीजन की शुरुआत 10 जनवरी से गुवाहाटी, असम में होगी।

खेलो इंडिया स्कीम के तहत बनेगा 24 करोड़ में बनाएगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, इन खेलों की होगी सुविधा!
X
Khelo India

खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण के लिए असम में लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी है। असम में 10 जनवरी से खेलों इंडिया की शुरुआत होगी। जिसमें देशभर से लगभग दस हजार खिलाडी हिस्सा लेंगे। इस मेगा इवेंट का उद्घाटन समारोह इंदिरा गाँधी एथलेटिक स्टेडियम में होगा। प्रदेश में खेलो इंडिया इवेंट से जुडी लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी है।

महिला धावक हिमा दास के कोच निपुण दास ने कहा खेलो इंडिया एक बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है। इस इवेंट को होस्ट करना असम राज्य के लिए बहुत ही गर्व की बात है। असम को खेलो इंडिया की मेजबानी देने के लिए मै केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूँ। असम खेलो इंडिया 2020 को लेकर उत्साहित है। उनका मानना है कि असम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगी और अधिक मेडल जीतेगी।

आपको बता दें कि 2018 में खेलो इंडिया की शुरुआत की गई थी। खेलो इंडिया के पहले सीजन में दिल्ली ने जबकि दूसरे सीजन में महाराष्ट्र ने इसकी मेजबानी की थी। तीसरा सीजन 10 से 22 जनवरी तक असम में आयोजित होगा। लगभग 10 हजार खिलाडी 451 पदकों के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले नवंबर में खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस इवेंट का थीम गाना, लोगो, जर्सी आदि की लॉन्चिंग की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story