AbhinavBindra Birthday : ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले एकमात्र निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के नाम हैं ये उपलब्धियां
AbhinavBindra Birthday ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) अपने करियर में कई अवार्ड जीत चुके हैं और साथ ही उनके नाम कई उपलब्धियां भी दर्ज है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको स्टार भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को मिले अवार्ड और बिंद्रा द्वारा हासिल किए गए उपलब्धियों (Abhinav Bindra Awards and Achievements) के बारें में बताने जा रहे हैं।

Abhinav Bindra Birthday ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) भारत के टॉप निशानेबाज हैं। अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। अभिनव बिंद्रा ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं। 1980 के बाद यह भारत का पहला स्वर्ण पदक भी था, जब मेन्स फील्ड हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। वह पहले और एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने एक ही समय में विश्व और ओलंपिक दोनों खिताब जीते हैं। अभिनव बिंद्रा 2008 बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल के साथ ही 2006 ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। बिंद्रा ने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। अभिनव बिंद्रा का जन्म (Abhinav Bindra Birthday) 28 सितंबर 1982 को एक धनी पंजाबी परिवार में हुआ था। अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) अपने करियर में कई अवार्ड जीत चुके हैं साथ ही उनके नाम कई उपलब्धियां भी दर्ज है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको स्टार भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को मिले अवार्ड और बिंद्रा द्वारा हासिल किए गए उपलब्धियों (Abhinav Bindra Awards and Achievements) के बारें में बताने जा रहे हैं।
अभिनव बिंद्रा को मिले अवार्ड और उपलब्धि (Abhinav Bindra Awards and Achievements)
अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने 108 वर्षों के इतिहास में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। अभिनव बिंद्रा ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं। 1980 के बाद यह भारत का पहला स्वर्ण पदक भी था, जब मेन्स फील्ड हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।
अभिनव बिंद्रा पहले और एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने विश्व और ओलंपिक दोनों खिताब जीते हैं। अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था जबकि 2006 ISSFवर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। बिंद्रा ने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।
1998 में 15 वर्ष की आयु में अभिनव बिंद्रा ने क्वालालंपुर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया और वह इन खेलों में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे। वह 2000 के सिडनी ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा थे। हालांकि यह टूर्नामेंट उसके लिए निराशाजनक रहा क्योंकि वह क्वालीफाइंग राउंड से ही बाहर हो गए।
अभिनव बिंद्रा ने 2001 के म्यूनिख विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जब उन्होंने 597/600 के नए जूनियर विश्व स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। कुल मिलाकर उन्होंने 2001 में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण पदक जीते। बिंद्रा 2002 के मैनचेस्टर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर राइफल पेयर इवेंट में गोल्ड और 10 मीटर एयर राइफल सिंगल्स इवेंट में सिल्वर जीता।
अभिनव बिंद्रा को 2010 में नई दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होने का सम्मान मिला। उन्होंने इस अवसर पर 71 देशों और विभिन्न खेलों के 6,700 एथलीटों को शपथ दिलाने का सम्मान भी प्राप्त किया। अभिनव बिंद्रा ने गगन नारंग के साथ मिलकर 19वीं राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतने के लिए पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल जोड़ी की स्पर्धा में 1193 का गेम रिकॉर्ड बनाया था।
अभिनव बिंद्रा को मिले अवार्ड और उपलब्धि (Abhinav Bindra Awards and Achievements)
2000- खेल में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए 'अर्जुन पुरस्कार'
2001 - राजीव गांधी खेल रत्न (भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार)
2008 - एसआरएम विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि (डी.लिट)
2009 - 'पद्म भूषण' भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
2011 - भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि
2018 - ब्लू क्रॉस, आईएसएसएफ द्वारा सर्वोच्च शूटिंग सम्मान
2019 - काजीरंगा विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि (DPhil)
2008 में ओलंपिक स्वर्ण पदक के बाद अभिनव बिंद्रा को मिले पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को मित्तल चैंपियंस ट्रस्ट द्वारा 1.5 करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा द्वारा 50 लाख रूपये का नकद पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को हरियाणा सरकार द्वारा 25 लाख रूपये का नकद पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 25 लाख रूपये का नकद पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को बहर्तीय इस्पात मंत्रालय द्वारा 15 लाख रूपये का नकद पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा फ्री लाइफटाइम रेलवे पास
अभिनव बिंद्रा को बिहार राज्य सरकार द्वारा 11 लाख रूपये का नकद पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रूपये का नकद पुरस्कार
अभिनव बिंद्रा को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 10 लाख रूपये का नकद पुरस्कार
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App