Year Ender 2021: Neeraj Chopra को लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च, देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ा गोल्डन बॉय का क्रेज
दरअसल गोल्डन बॉय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। देश से विदेश तक सब उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे। देश में सेलिब्रिटी के तौर पर जबकि विदेशों में एथलेटिक्स खिलाड़ी के रूप में उन्हें गूगल पर काफी खोजा गया।

वर्तमान में नीरज चोपड़ा अमेरिका में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
खेल। टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में इतिहास रचते हुए देश को एकमात्र गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिलाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इस साल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छाए रहे। दरअसल गोल्डन बॉय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। देश से विदेश तक सब उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे। देश में सेलिब्रिटी के तौर पर जबकि विदेशों में एथलेटिक्स खिलाड़ी के रूप में उन्हें गूगल पर काफी खोजा गया। महज 23 साल की उम्र में ये उपलब्धि अपने नाम करने वाले नीरज की फैन फॉलोइंग कम नहीं है।
वहीं गूगल के सबसे प्रसिद्ध कीवर्ड नीरज चोपड़ा ओलंपिक, नीरज चोपड़ा थ्रो, नीरज चोपड़ा ओलंपिक 2021 और नीरज चोपड़ा जैवलिन रहे। इसके अलावा लोगों ने नीरज के थ्रो के टारगेट को भी जानना चाहा। बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर तक भाला फेंका था। साथ ही नीरज चोपड़ा के नाम को 25 अन्य कीवर्ड से भी खोजा गया।
सोशल मीडिया पर बढ़े फॉलोवर्स
जब नीरज ने गोल्ड मेडल जीता तो उसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ गई थी। जहां गोल्ड मेडल जीतने से पहले उनके महज ढाई लाख फॉलोवर्स थे जो पांच महीने के अंदर 52 लाख में तब्दील हो गए।