WWE के हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे ग्रेट खली, घोषणा पर भावुक हुए

WWE के हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे ग्रेट खली, घोषणा पर भावुक हुए
X
इसके साथ ही WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच ने खली की वापसी पर उन्हें बधाई दी है। वहीं ट्रिपल एच ने ट्वीट कर लिखा, "खली के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होना।

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व चैंपियन और करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भारत के रेसलर द ग्रेट खली (The great khali) के लिए WWE से खुशखबरी आई है। WWE के मुताबिक द ग्रेट खली (The great khali) को 'हॉल ऑफ फेम' (Hall of Fame) 2021 में शामिल किया गया है। WWE इंडिया ने इस बात की जानकारी दी। वहीं द ग्रेट खली (The Great Khali) के साथ द अंडरटेकर (The Undertaker) और केन (Kane) के भी हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) 2021 में शामिल किए जाने की घोषण की गई है।

इसके साथ ही WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच ने खली की वापसी पर उन्हें बधाई दी है। वहीं ट्रिपल एच ने ट्वीट कर लिखा, "खली के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होना भारत के लिए गर्व की बात है। खली इस समय भारत में नए टैलेंट को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये बेहद शानदार चीज है। उन्हें बहुत बहुत बधाई।" खली के हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) 2021 में शामिल किए जाने की खबर उनके मैनेजर और पुराने दोस्त रंजन सिंह ने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए दी। जिसके बाद इस खबर को सुनकर खली खुशी से भावुक हो गए। उनके चेहरे पर खुशी साफ जाहिर हो रही थी।

बता दें कि, ग्रेट खली ने साल 2006 के अप्रैल में स्मैकडाउन में एंट्री की थी। जिसके बाद वो लगातार 8 साल तक WWE में धमाल मचाते रहे। इस दौरान वो कई अलग-अलग भूमिका में नजर आए। इस दौरानन उन्होंने एक बार हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की। इसके बाद 2017 में एक बार फिर उन्होंने वापसी की। अब वो पहले ऐसे भारतीय होंगे जिनकी एंट्री हॉल ऑफ फेम में होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story