World Cup 2023 से पहले विराट कोहली ने की ये Request, अनुष्का शर्मा बोली- मैं भी हेल्प नहीं करूंगी

World cup 2023 : ODI वर्ल्ड कप 2023 का आगाज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से हो रहा है। इससे पहले विराट कोहली ने फैंस और दोस्तों से खास रिक्वेस्ट की है। जिस पर अनुष्का शर्मा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं विराट ने अपने फैंस और दोस्तों से क्या कहा है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जैसे-जैसे हम वर्ल्ड कप के करीब आ रहे हैं, मैं अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे पूरे इस टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट की बिल्कुल भी रिक्वेस्ट न करें। प्लीज अपने घर पर ही मैच को देखें। विराट की इस स्टोरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी शेयर किया है और उन्होंने लिखा कि 'मैं भी इसी में अपनी एक बात जोड़ना चाहती हूं। प्लीज मुझसे भी इस तरह की कोई रिक्वेस्ट नहीं करना। अगर आप ऐसा करेंगे तो मैं आपके मैसेज पढ़ूंगी नहीं। थैंक्यू.. हमें समझने के लिए।' इसके अलावा उन्होंने हाथ जोड़ने की इमोजी भी पोस्ट की है।
किसके बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला
ODI वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच देखने को मिलेगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इसी मैदान पर 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी होगा। वहीं भारत का पहला मैच पांच बार की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रेगनेंसी की लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों की ओर से इस इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, अनुष्का की प्रेगनेंसी की लगातार खबरें आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज देने से भी मना कर दिया था। अभी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक बेटी है, जिसका नाम वामिका कोहली है। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी।
ये भी पढ़ें- Italy में बॉलीवुड एक्ट्रेस Gayatri Joshi की लैम्बॉर्गिनी कार का Accident