World Athletics U20 Championships: 10 हजार मीटर वॉक में अमित खत्री को बड़ी कामयाबी, पहली बार देश को दिलाया मेडल

खेल। अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics U20 Championship) में पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस वॉक स्पर्धा में भारत के अमित खत्री (Amit Khatri) ने शनिवार को सिल्वर पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। केन्या (Kenya) की राजधानी नैरोबी (Nairobi) में आयोजित इस प्रतियोगिता में अमित ने 42:17.94 मिनट के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। रेस के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ने से पहले पानी पीने के लिए ब्रेक लिया। लेकिन उसी दौरान उनसे पीछे चल रहे केन्या के के हेरिस्टोन वान्योनी (Heristone Wanyoni) आगे निकल गए और गोल्ड पर अपना कब्जा कर लिया।
PT Usha and Olympic Champion Neeraj Chopra praise Amit Khatri for winning silver in World Athletics U20 C'ship
— ANI Digital (@ani_digital) August 21, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/47UwHustPu#WorldAthleticsU20 pic.twitter.com/daCPMm0diG
वहीं जब अमित पानी लेने के दौरान रास्ते से हटे, वान्योनी आगे की ओर दौड़े रेस में मजबूत बढ़त लेने के लिए भारतीय को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए। इसके साथ ही तीसरे नंबर रहे स्पेन के पॉल मैकग्राथ जिन्होंने 42.26.22 मिनट के साथ तीसरे स्थान अपनी वॉक रेस को पूरा किया। इससे पहले भारत ने 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। मौजदा चैंपियनशिप में ये भारत का पहला सिल्वर पदक भी है।
इस दौरान अमित खत्री ने कहा कि चूंकि ये ज्यादा ऊंचाई पर है इसलिए मुझे सांस लेने में दिक्कत हुई। हालांकि, ये मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। मैंने देश लिए रजत पदक जीता जिससे मैं खुश हूं। अमित मूलत: हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने इस नीतजे की उम्मीद नहीं की थी लेकिन मैं रजत पदक से खुश हूं।
वहीं अमित का ये पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। उनके कोच चंदन सिंह ने कहा, अमित ज्यादातर समय रेस में आगे चल रहा था लेकिन केन्याई एथलीट ने अचानक बढ़त ले ली। जिसका परिणाम ये हुआ कि अमित को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।