World Archery Para Championships: गुरुग्राम की पूजा जातयान ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतने वाली बनी पहली भारतीय
भारतीय पैरा तीरंदाज (Indian Para Archer) में पूजा जातयान (Pooja Jatyan) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व पैरा चैंपियनशिप (World Para Championships) में रजत पदक हासिल कर इतिहास रच डाला है।

खेल। भारतीय पैरा तीरंदाज (Indian Para Archer) में पूजा जातयान (Pooja Jatyan) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व पैरा चैंपियनशिप (World Para Championships) में रजत पदक हासिल कर इतिहास रच डाला है। पूजा इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने से बस एक कदम दूर रह गईं। लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली अब भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। पूजा को इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में इटली की पैट्रिली विनसेंजा (Patrilli Vincenza) के खिलाफ हार नसीब हुई। जिस वजह से उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
HISTORIC FEAT by POOJA 🏹🎯#Pooja becomes the 1st Indian woman para-archer to clinch a SILVER 🥈in individual category (Recurve Women Open) at the World #Archery Para Championships 2022, Dubai UAE
— SAI Media (@Media_SAI) February 27, 2022
Heartiest congratulations on the feat & best wishes for many more to come 👏🙂 pic.twitter.com/KYxkND1SyS
पूजा जातयान ने रचा इतिहास
24 वर्षीय पूजा जातयान की नजर पहले से ही इस बड़े टूर्नामेंट में महिला तीरंदाज विश्व चैंपियन बनने पर लगी थीं लेकिन गुरुग्राम (Gurugram) की यह दिग्गज खिलाड़ी खिताबी मुकाबले में टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता की चुनौती को पार करने में ना कामयाब रही और 3-7 (24-24, 23-21, 26-28, 24-26, 25-27) से उनको यहां हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यहां ब्रिटेन की हेजल चेस्टी से 0-2 से हराने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-2 से जीत हासिल कर इस खिताबी मुकाबले में एंट्री की।भारत ने इस तरह शानदार प्रदर्शन करने के बाद विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में अभियान दो रजत पदक जीतने के साथ खत्म किया।
- World Archery Para Championships silver medal Indian Para Archer Pooja Jatyan creates history Pooja Jatyan win silver medal Pooja Jatyan Patrilli Vincenza gurugram news Delhi NCR News Haryana News Sports hindi news Orther sports hindi news Delhi News Delhi Samachar Delhi News in Hindi Haryana News Rohtak News