Tokyo Olympics में भारत का जलवा बरकरार, भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराया

खेल। ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India men's hockey team) का जलवा बरकरार है। भारत ने पूल के आखिरी मुकाबले में जापान (Japan) को 5-3 से मात दी है। भारतीय टीम की तरफ से गुरजंत ने दो गोल, जबकि हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh), शमशेर (Shamsher Singh) और नीलकांत शर्मा (Nilakanta Sharma) ने एक-एक गोल किया।
वहीं पहले ही क्वार्टर में एंट्री पा चुकी भारतीय टीम ने मुकाबले के शुरुआती दौर से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया जिसके कारण मेजबान टीम पर ज्यादा दबाव बना। इसके साथ ही भारत ने पहले क्वार्टर में दमदार शुरुआत की और 12वें मिनट में ही 1-0 से मुकाबले में बढ़त बना ली है। हरमनप्रीत सिंह ने टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा। बता दें कि इस ओलंपिक में ये हरमनप्रीत सिंह का चौथा गोल है, इसके बाद ये क्वार्टर फाइनल पूरी तरह से भारत के पक्ष में गया।
Indian Men's Hockey team🏑 defeats Japan by 5-3 in their last pool match.#TeamIndia finished second in Pool A by winning 4 out of 5 matches.
— Western Railway (@WesternRly) July 30, 2021
Indian Railways wishes all the best👍for Quarterfinals.🏅@RailMinIndia #TokyoOlympics2020 pic.twitter.com/UpWhN5sEAo
जबकि दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने गोल करते हुए 2-0 से बढ़त बना ली। यहां सिमरनजीत सिंह ने जापान के डिफेंस को बुरी तरह चकमा दिया। तो 19वें मिनट में केंटा टनाका ने जापान के लिए पहला गोल दागा। इस तरह दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 1-1 से गोल बराबरी पर ला दिया, हाफ टाइम में भारत ने जापान पर 2-1 की बढ़त बनाई।
तीसरे क्वार्टर में एक-एक गोल भारत और जापान ने दागे। मेजबान टीम ने 31वें मिनट में गोल कर भारत की बराबरी कर ली, लेकिन इसके बाद भारत ने एक बार फिर बढ़त हासिल की। चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए नीलकांत ने 51वें मिनट में गेंद जाल में उलझाते हुए भारत को 4-2 की बढ़त दिला दी। वहीं भारत की तरफ से आखिरी गोल गुरजंत ने किया, उन्होंने 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।