स्टार ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने हॉकी को कहा अलविदा, Tokyo Olympics में किया था कमाल प्रदर्शन

स्टार ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने हॉकी को कहा अलविदा, Tokyo Olympics में किया था कमाल प्रदर्शन
X
भारत के स्टार ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की।

खेल। भारत के स्टार ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी (International Hockey) को अलविदा कह दिया है। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का हिस्सा रहे रूपिंदर ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। वहीं उन्होंने युवाओं को मौका देने के कारण हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

अपने 13 साल के लंबे करियर के दौरान उन्होंने 223 मुकाबले खेले। साथ ही ड्रैग-फ्लिकर के रूप में भी रूपिंदर को जाना जाता है।

रूपिंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आपको भारतीय हॉकी टीम से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में जानकारी देना चाहता हूं। पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन रहे हैं। टोक्यो में अपनी टीम के साथ पोडियम पर खड़े होने का अनुभव मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकता। साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाए।

बता दें कि रूपिंदर ने टोक्यो ओलंपिक में देश के अभियान के दौरान तीन अहम गोल किए। इसमें जर्मनी के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में पेनल्टी स्ट्रोक पर किया गया गोल भी शामिल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story