Tokyo Olympics में खेलेंगे जोकोविच, नन्हें फैन को बर्थडे गिफ्ट में दी जानकारी

Tokyo Olympics में खेलेंगे जोकोविच, नन्हें फैन को बर्थडे गिफ्ट में दी जानकारी
X
नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) सर्बिया (Serbia) के लिए टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) खेलेंगे, जिससे उनका 'गोल्डन स्लैम' (Golden Slam) का उनका सपना पूरा हो सकता है।

खेल। विम्बलडन चैंपियन (Wimbledon Champion) नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) सर्बिया (Serbia) के लिए टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) खेलेंगे, जिससे उनका 'गोल्डन स्लैम' (Golden Slam) का उनका सपना पूरा हो सकता है। दरअसल जोकोविच ने अपने 6 साल के नन्हें जापानी फैन को सरप्राइज दिया, उन्होंने अपने नन्हें फैन को उसके जन्मदिन (Birthday) पर बधाई देते हुए खुद अपने टोक्यो ओलंपिक में खेलने की जानकारी दी। इसके बाद बच्चे के चेहरे पर इस खबर को सुन कर काफी खुशी थी।

वहीं जोकोविच ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने नन्हें फैन से वीडियो कॉल के जरिए जुडे और उसे बताया कि उन्होंने टोक्यो का टिकट करा लिया है और ओलंपिक में सर्बिया के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है। रविवार को उन्होंने विम्बलडन जीता जो उनके करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

जोकोविच अगर ओलंपिक में एकल स्वर्ण जीतते हैं और अमेरिकी ओपन खिताब भी अपने नाम करते हैं तो वह 'गोल्डन स्लैम' पूरा करने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं इसमं एक ही साल में चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक स्वर्ण शामिल है। स्टेफई ग्राफ अकेली टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1988 में चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक गोल्ड जीतकर अपने नाम ये कारनामा किया है।

फेडरर और नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी

रविवार को विंबलडन का खिताब जीतकर जोकोविच ने रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीस ग्रैंड स्लैम जीतने की बराबरी कर ली थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने कहा था कि वह टोक्यो ओलंपिक में शायद ही हिस्सा लें क्योंकि उन्होंने इसके लिए कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है जिसके बाद उनके फैंस काफी मायूस हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने अपने खेलने की पुष्टी कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story