पेरिस के इस आलिशान होटल में रहते हैं लियोनेल मेसी और उनका परिवार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

पेरिस के इस आलिशान होटल में रहते हैं लियोनेल मेसी और उनका परिवार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
X
लियोनेल मेसी पेरिस के जिस होटल में रह रहे हैं उसका एक दिन का किराया करीब 18 लाख रुपए है। यानी हर महीने 6 करोड़ रुपए मेसी किराए के तौर पर होटल को दे रहे हैं।

खेल। दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) हमेशा सुर्खियों मे छाए रहते हैं। कभी अपने गोल (Goal) को लेकर तो कभी अपने क्लब को लेकर। लेकिन इस बार सुर्खियों मे मेसी नहीं बल्कि वो होटल है जहां वो इन दिनों अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहे हैं।


दरअसल बीते दिनों लियोनल मेसी अपने पुराने क्लब बार्सिलोना (FC Barcelona) को छोड़कर पेरिस (Paris) के सेंट जर्मेन क्लब (Paris Saint‑Germain F.C.) के साथ जुड़ गए हैं। और पेरिस में ही अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। अब वह फ्रांस की जर्सी में नजर आएंगे।


बता दें कि अपने नए क्लब के साथ करार और साथ ही कई काम के कारण वह अभी पेरिस में ही रुकेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी एंटोनेला और 3 बच्चे भी हैं। और वह पेरिस के सबसे मशहूर और बड़े होटल एक ली रॉयल मोनसेउ में ठहरे हैं।


वहीं इस होटल का एक दिन का किराया करीब 18 लाख रुपए है। यानी हर महीने 6 करोड़ रुपए मेसी किराए के तौर पर होटल को दे रहे हैं। इस फाइव स्टार होटल में पूल, सिनेमा हॉल के साथ कई सुख सुविधाएं मौजूद हैं। और तो और ये होटल पेरिस के सबसे शानदार लोकेशन में से एक पर हैं।


बता दें कि इससे पहले ब्राजिलियन फुटबॉलर नेमार भी 2017 के दौरान पेरिस में पीएसजी क्लब से जुड़ने के बाद इसी होटल में ठहरे थे। वहीं मेसी ने फ्रांस के इस क्लब के साथ दो साल का कॉन्ट्रेक्ट किया है और उन्हें हर साल करीब 360 करोड़ रुपए मिलेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story