SAI का बड़ा ऐलान, टोक्यो खेलों के इन 5 एथलीट्स का हुआ समय से पहले Promotion

SAI का बड़ा ऐलान, टोक्यो खेलों के इन 5 एथलीट्स का हुआ समय से पहले Promotion
X
दअसल SAI ने टोक्यो खेलों के पांच सितारों का समय से पहले प्रमोशन किया है। इनमें महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, गोलकीपर सविता पूनिया, पैरालंपिक पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार भी शामिल हैं।

खेल। टोक्यो (Tokyo) में देश का नाम रोशन करने वाले एथलीट्स को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की तरफ से पुरस्कार मिला है। दअसल SAI ने टोक्यो खेलों के पांच सितारों का समय से पहले प्रमोशन किया है। इनमें महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal), गोलकीपर सविता पूनिया (Savita Punia), पैरालंपिक पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु (Mariyappan Thangavelu) और शरद कुमार (Sharad Kumar) भी शामिल हैं।

वहीं मंगलवार को साइ की नियामक इकाई की बैठक में ये फैसला लिया गया था। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने वाले भारतीय हॉकी पुरुष टीम के कोच पीयूष कुमार दुबे का भी प्रमोशन हुआ है। इसके साथ ही सविता को सहायक से कोच बनाने का फैसला किया गया है। तो रानी और पीयूष दुबे को सीनियर कोच बनाया गया है।

इसके साथ ही बता दें कि मरियप्पन ने टोक्यो पैरालंपिक में लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्हें सीनियर कोच से मुख्य कोच बनाया गया। शरद को सहायक कोच से कोच बना दिया गया है। इस सब की जानकारी खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके दी। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा की टोक्यो ओलंपियनों और पैरालंपियनों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण साइ की नियामक इकाई की बैठक में कोच रानी रामपाल, सविता, मरियप्पन थंगावेलू, शरद कुमार और पीयूष दुबे को प्रमोट करने का फैसला किया गया है।

इसके अलावा एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त दिवंगत मुक्केबाज डिंको सिंह के परिवार को एकमुश्त अनुदान के तौर पर 6 लाख 87 हजार रुपए देने का फैसला किया गया है। बता दें कि डिंको सिंह का कैंसर के कारण इसी साल जून में निधन हो गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story