Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Neeraj Chopra को गणतंत्र दिवस पर 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से किया जाएगा सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अब 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जाएगा।

Neeraj Chopra को गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया जाएगा सम्मानित
X

खेल। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अब 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जाएगा। 384 लोगों के लिए इस वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया। उसी लिस्ट में हरियाणा (Haryana) के रहने वाले नीरज चोपड़ा को भी शामिल किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए पुरस्कार का ऐलान किया गया। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा, 53 अति विशिष्ट सेवा, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल, 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल समेत 14 वायु सेना मेडल शामिल हैं।

हरियाणा की झांकी होगी खास

इस 26 जनवरी की परेड में हरियाणा की झांकी को काफी अलग बनाया गया है। इस झांकी में नीरज चोपड़ा की प्रतिकृति भी नजर आने वाली है। राज्य के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशालय ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।

और पढ़ें
Next Story