Tokyo Olympics के बाद भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में जीते 8 गोल्ड सहित 15 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
पोलैंड के व्रोक्लॉ में खेली जा रही विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 मेडल अपने नाम किए। इसमें 8 गोल्ड, 5 कांस्य और 2 सिल्वर शामिल हैं।

भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में जीते 8 गोल्ड
खेल। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के बाद पोलैंड (Poland) में भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) का जलवा बरकरार है। पोलैंड के व्रोक्लॉ में खेली जा रही विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप (World Youth Archery Championships) में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 मेडल अपने नाम किए। इसमें 8 गोल्ड, 5 कांस्य और 2 सिल्वर शामिल हैं। वहीं पुरुष टीम ने फ्रांस को 5.3 से हराया जबकि मिश्रित युगल रिकर्व वर्ग में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं।
Stellar performances by #TeamIndia at Wroclaw 2021 World Archery Youth Championships
— SAIMedia (@Media_SAI) August 15, 2021
🇮🇳 clinched
8️⃣🥇
2️⃣🥈
5️⃣🥉
We are extremely proud of you for making 75th #IndiaIndependenceDay even more special with your hard work & determination and paving a path for sporting excellence pic.twitter.com/hwIO9ELeN0
इस टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इसके रिकर्व और कंपाउंड कैटेगरी में भारत ने पांच स्वर्ण, दो सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीते है। वहीं अंडर-21 कैटेगरी में भी भारत तीन स्वर्ण और एक कांस्य की दौड़ में है। पुरुष टीम में बिशाल चांगमाइ, अमित कुमार और विकी रूहाल की टीम ने फ्रांस को 53.50, 56.54, 55.57, 54.54 से हराया। वहीं चांगमाइ ने तमन्ना के साथ मिश्रित कैटेगरी में भी जीत हासिल की।
Many congratulations to all the winners of #WAYC2021.
— SAIMedia (@Media_SAI) August 15, 2021
India is proud of you!#Archery #IndianSports pic.twitter.com/yCvKEfjRM2
इसके बाद भारतीय टीम ने कजाखस्तान के झांगबाइरबे को 6.4 से हराकर व्यक्तिगत कैटेगरी में भी कांस्य पदक जीता है। भारत की इस असाधारण जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी बधाई दी है।
The Indian contingent at the World Archery Youth Championships in Wroclaw has made us proud by winning 15 medals including 8 Golds. Congrats to our team and best wishes for their future endeavours. May this success inspire more youngsters to pursue archery and excel in it. pic.twitter.com/b5E5UdE4zX
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2021
पीएम मोदी ने भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ट्वीट किया, "व्रोक्लॉ में चल रही वर्ल्ड युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 8 गोल्ड सहित 15 मेडल जीतकर हमें गौरवान्वित किया है।" साथ ही पीएम ने टीम को बधाई दी और साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।