Paralympics Tokyo 2020: भारत ने रचा नया कीर्तिमान, पैरालंपिक में मेडल्स के 36 सालों के टूटे सारे रिकॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

खेल। टोक्यो पैरालंपिक गेम्स 2020 (Paralympics Tokyo 2020) में भारतीय दल ने अपने अभियान को अब तक के उच्चतम स्तर पर समाप्त किया है। खेलों के महाकुंभ में भारत ने कुल 19 पदक हासिल किए, जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं इस बार भारत ने खेलों में 9 खेल विधाओं में 54 पैरा-एथलीटों की अपनी अब तक की सबसे बड़ी टुकड़ी भेजी। बैडमिंटन और ताइक्वांडो ने टोक्यो में अपनी शुरुआत की, दोनों का प्रतिनिधित्व भारत ने किया।
भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा
1968 में पैरालिंपिक में अपनी पहली उपस्थिति बनाने के बाद से भारत ने 2016 के रियो संस्करण तक कुल 12 पदक जीते थे। देश ने अब अकेले टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में उस पूरी संख्या में 7 पदकों से बड़े पैमाने पर सुधार किया है। कुल 162 देशों में से भारत कुल पदक तालिका में 24वें स्थान पर है, जबकि 19 पदकों की उपलब्धि पदकों की संख्या के आधार पर 20वें स्थान पर है।
टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय दल के स्वर्ण पदक विजेता
खिलाड़ी | इवेंट | पदक |
अवनी लेखरा | Women's 10m rifle SH1 | गोल्ड |
प्रमोद भगत | Men's singles SL3 Badminton | गोल्ड |
कृष्णा नागर | Men's singles SH6 Badminton | गोल्ड |
सुमित अंतिल | Men's Javelin Throw F64 | गोल्ड |
मनीष नरवाल | Mixed 50m Pistol SH1 | गोल्ड |
टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय दल के रजत पदक विजेता
खिलाड़ी | इवेंट | पदक |
भाविनाबेन पटेल | Women's Singles Class 4 Table Tennis | सिल्वर |
सिंहराज अधाना | Mixed 50m Pistol SH1 | सिल्वर |
योगेश कथुनिया | Men's Discus F56 | सिल्वर |
निषाद कुमार | Men's High Jump T47 | सिल्वर |
मरियप्पन थंगावेलु | Men's High Jump T63 | सिल्वर |
देवेंद्र झझरिया | Men's Javelin F46 | सिल्वर |
सुहास यतिराज | Men's Singles Badminton SL4 | सिल्वर |
टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय दल के कांस्य पदक विजेता
खिलाड़ी | इवेंट पदक | कांस्य |
अवनी लेखरा | Women's 50m Rifle 3 Positions SH1 | कांस्य |
हरविंदर सिंह | Men's Individual Recurve Archery | कांस्य |
शरद कुमार | Men's High Jump T63 | कांस्य |
सुंदर सिंह गुर्जर | Men's Javelin Throw F46 | कांस्य |
मनोज सरकार | Men's Singles Badminton SL3 | कांस्य |
सिंहराज अधाना | Men's 10m Air Pistol SH1 | कांस्य |
1968 से 2021 तक पदकों का इतिहास
इसके साथ ही 1968 में भारत के कुल खिलाड़ी 10 थे लेकिन एक भी मेडल हासिल नहीं हुआ। वहीं 1972 के पैरालपिक में भी भारत के 10 खिलाड़ी थे लेकिन महज एक गोल्ड मेडल ही भारत जीत पाया। इसके बाद 1976, 1980 के पैरालंपिक में भारत की झोली खाली रही। फिर 1984 न्यूयॉर्क पैरालंपिक में देश को दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल मिले। हालांकि, 1988 से 2000 तक भारतीय टीम के हाथ खाली रहे। 2004 एथेंस पैरालंपिक में महज दो मेडल भारत को मिले। उसके बाद 2012 में एक 2016 रियो में चार मेडल, दो गोल्ड और दो रजत पदक मिले। लेकिन इस बार भारत ने अकेले टोक्यो पैरालंपिक 2020 में पूरी संख्या में 7 पदकों से काफी सुधार किया है।
In the history of Indian sports, the Tokyo #Paralympics will always have a special place. The games will remain etched in the memory of every Indian and will motivate generations of athletes to pursue sports. Every member of our contingent is a champion and source of inspiration.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2021
वहीं कुछ भारतीय पैरा एथलीट पदक से चूक गए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खेलों के इतिहास में एक विशेष स्थान रखेगा और ये एथलीट्स कई पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे। साथ ही पीएम ने कहा है कि हमारे दल का प्रत्येक सदस्य एक चैंपियन है।