Padma Awards: खेल की दुनिया में PV Sindhu, मैरी कॉम और हॉकी की रानी को बड़ा नागरिक पुरस्कार, रामपाल ने टोक्यो ओलंपिक में दिखाया था शानदार प्रदर्शन

खेल। दो बार ओलंपिक में पदक विजेता रह चुकीं पीवी सिंधु (PV Sindhu) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया है तो वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) को पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shri award) से सम्मानित किया। मैरी कॉम को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया। इस समारोह का आयोजन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दिल्ली में रखा गया था।
पीवी सिंधु का टोक्यो ओलंपिक का प्रदर्शन
पीवी सिंधु ने इस साल हुए टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इस दौरान चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को हराकर इस पदक पर कब्जा किया था। साथ ही साल 2016 में हुए रियो ओलिंपिक में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता था और साल 2015 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसी के साथ पीवी सिंधु 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
रानी रामपाल का टोक्यो ओलंपिक प्रदर्शन
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन रहा था। इस प्रदर्शन के चलते कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। रानी रामपाल का नाता हरियाणा से है। हालांकि वे पदक लेने से भले ही चूक गई, लेकिन जिस तरह से भारतीय महिला हॉकी टीम ने प्रदर्शन दिखाया वह सराहनीय था। महिला मुक्केबाजों में गिनी जाने वाली मैरी कॉम को पद्म विभूषण-2020 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मैरी कॉम को पद्म विभूषण-2020 पुरस्कार मिलने पर बधाईयां दीं। कानून मंत्री ने कू पर मैरी कॉम को बधाई संदेश लिखते हुए कहा, 'दो बार पद्म विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित होने पर आपको शुभकामनाएं'। भारत में वह महिला बॉक्सिंग का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने 6 बार एआईबीआई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। हमें आप पर गर्व है मैरी कॉम...