Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Neeraj Chopra: इस महिला क्रिकेटर को पसंद करते हैं गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, WPL की सरहाना कर बोली ये बात

Neeraj Chopra favourite female cricketer: नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2023 एलिमिनेटर में शिरकत की।

neeraj chopra favourite female cricketer harmanpreet kaur shafali verma smriti mandhana wpl share video
X

नीरज चोपड़ा इस भारतीय महिला क्रिकेटर के फैन है।


Neeraj Chopra favourite female cricketer: नीरज चोपड़ा जब भी खेलने उतरते हैं तो पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी होती हैं। इसलिए नीरज भी देश को कभी निराश नहीं करते। इस खिलाड़ी ने देश के लिए जो किया है उसे उन्हें एक अलग पहचान मिली है। क्रिकेटर्स से लेकर एक्टर्स तक हर कोई इस खिलाड़ी का फैन है, लेकिन खुद नीरज किसके फैन हैं कौन हैं वो क्रिकेटर जिसके शॉट्स नीरज चोपड़ा का दिल जीत लेते हैं। आइए आपको बताते हैं...

महिला प्रीमियर लीग ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि महिला क्रिकेट को मिल रहे समर्थन को देखकर वह बहुत खुश हैं। बताते चले कि नीरज चोपड़ा शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2023 एलिमिनेटर मैच देखने के लिए नवी मुंबई पहुंचे थे। नीरज चोपड़ा ने डब्ल्यूपीएल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि मैं अपनी ट्रेनिंग के लिए लगभग उसी समय पोटचेफ्सट्रूम पहुंचा। भारत को अंडर-19 महिला विश्व कप जीतते हुए देखकर अच्छा लगा। आज मैं फिर उनसे मिलने आया हूं और यह माहौल देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। लोग महिला क्रिकेट का समर्थन कर रहे हैं। जिस तरह के मैच खेले जा रहे हैं और प्रतिस्पर्धा... यह देखना अच्छा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि डब्ल्यूपीएल बहुत अच्छा है। इस तरह की प्रेरणा की जरूरत है, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों प्रतिस्पर्धा करते हैं, लेकिन महिला क्रिकेट को पहचान मिलना देख बहुत अच्छा लगता है। लोगों को इसका समर्थन करते देखना अच्छा लगता है। और यह केवल पहला संस्करण है। अगले और भी बड़े और बेहतर होने जा रहे हैं।

v


इन तीन खिलाड़ियों का बताया अपना पसंदीदा

आपको बता दें कि यहां जब नीरज से पूछा गया कि वह महिला प्रीमियर लीग में किस क्रिकेटर को खेलना पसंद करते हैं। इसका जवाब देते हुए इस एशियाई चैंपियन ने कहा कि उन्हें हरमनप्रीत कौर का खेल पसंद है जबकि उन्हें स्मृति मंधाना भी पसंद हैं। इसके साथ ही नीरज ने भारत की युवा स्टार और नीरज के अपने राज्य से आने वाली शेफाली वर्मा का भी नाम लिया। नीरज ने बताया कि वह साउथ अफ्रीका में शेफाली से मिले थे और फिर मैच भी देखा था।





और पढ़ें
Vivek Pandey

Vivek Pandey

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। साथ-साथ दैनिक जागरण में एक महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अखबारों में कंटेंट राइटर का काम किया। फिलहाल एक महीना से हरिभूमि में अपना सेवा प्रदान कर रहा हूं। इसके साथ ही सामाजिक मुद्दों पर तथा मनोरंजन के विषयों पर बोलने में रुचि है।


Next Story