Khelo India Youth Games: हरियाणा में शुरु होने जा रहा सबसे बड़ा टूर्नामेंट, 8500 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

Khelo India Youth Games: हरियाणा में शुरु होने जा रहा सबसे बड़ा टूर्नामेंट,  8500 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
X
खेलो इंडिया यूथ के पंचकूला में नया स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर अहम भूमिका निभाएगा। हरियाणा सरकार का सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देना का लक्ष्य है।

रियाणा (Haryana) में 4 जून से खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2022) का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तो वहीं इसके आयोजन में 8500 से ज्यादा प्रतिभागी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं इसको लेकर सीएम मनोहर लाला खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने कहा कि खेलों इंडिया का आयोजन 4 जून से शुरु होकर 13 जून तक होगा। इसके तहत कार्यक्रम में 25 गेम्स होंगे, जिनमें लगभग 8,500 खिलाड़ी और कोच मौजूद रहेंगे।

खेलो इंडिया यूथ के पंचकूला में नया स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर अहम भूमिका निभाएगा। हरियाणा सरकार का सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देना का लक्ष्य है। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 400 मीटर का नया एथलैक्टिक्स सिंथैटिक ट्रैक बनाया गया है, साथ ही फुटबॉल मैदान और एस्ट्रोटर्फ हॉकी पिच भी बनाया गया है।

बता दें कि, खेल जगत में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा सभी जानते हैं। भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल जीते थे। इनमें चार हरियाणा के खिलाड़ियों के थे। इसलिए हरियाणा की खट्टर सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और खिलाड़ियों के लिए इनामी राशी में बढोत्तरी करने का ऐतिहासिक फैसला किया है।

सीएम खट्टर ने आगे बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खेलो इंडिया की ओपनिंग सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथी होंगे। साथ ही कुछ इवेंट पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, शाहबाद और अंबाला में भी होंगे। खिलाड़ियों के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story