22 अप्रैल को एक्टर विष्णु विशाल के साथ सात फेरे लेंगी ज्वाला गुट्टा, ट्रेंड कर रहा है दोनों की शादी का कार्ड

Jwala Gutta Wedding: किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहने वाली खूबसूरत भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार (Indian Women Badminton Star) ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल काफी समय से उनके फैंस उनकी शादी के ऐलान को लेकर बेताब थे। उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था कि वो शादी कब करेंगी। जिसके बाद आज उन्होंने अपने फैंस के इस इंतेजार को खत्म कर सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने शादी के बारे में ऐलान किया है। उन्होंने पोस्ट किया है कि वह इसी महीने यानी की 22 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी के अंतर्गत तमिल सुपरस्टार (Tamil SuperStar) विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं उनकी इस प्राइवेट सेरेमनी में कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे।
— Gutta Jwala (@Guttajwala) April 13, 2021
बता दें कि, आज सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए दोनों सितारों ने शादी की ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल दोनों ने आज ट्विटर पर शादी का एक कार्ड भी शेयर किया। दरअसल, ये दोनों सितारे काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल दोनों सितारों ने सगाई की खबर से भी सभी को शॉक्ड कर दिया था। वहीं अपने 37वें जन्मदिन के मौके पर ज्वाला ने विशाल से सगाई की थी।
सुपर स्टार हैं विष्णु विशाल
अपने एक्टिंग के साथ ही अपनी बॉडी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विष्णु विशाल तमिल सिनेमा के बड़े सुपर स्टारों में से एक हैं। साथ ही वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार राणा डुग्गूबाती के साथ फिल्म अरण्या में नजर आएंगे।
पहले से शादीशुदा हैं दोनों स्टार
हालांकि, इन दोनों सितारों की यह दूसरी शादी होगी। विष्णु विशाल ने पहली शादी रजनी से की थी जिससे उनको एक बेटा आर्यन भी है। आपसी मतभेदों के कारण दोनों की शादी 2018 में खत्म हो गई थी, दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। वहीं, बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला की शादी चेतन आनंद से हुई थी और 2011 में उनका भी तलाक हो गया था।