US Open 2020 : नाओमी ओसाका बनी दूसरी बार चैंपियन, जानिए कैसा रहा फाइनल
Naomi Osaka : 22 वर्षीय नाओमी ओसाका का ये तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। नाओमी ओसाका ने 2018, 2020 में यूएस ओपन का खिताब और 2019 में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता था।

जापान की स्टार महिला टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका ने 3 साल में अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन 2020 के फाइनल मुकाबले में विक्टोरिया अजारेंका को 2-1 सेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया।
नाओमी ओसाका ने अपना दूसरा यूएस ओपन जीता है, इससे पहले उन्होंने 2018 यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। नाओमी ओसाका और अजारेंका के बीच हुए फाइनल मुकाबले का पहला सेट नाओमी 6-1 से हार गई थी, और दूसरे सेट में भी अजारेंका अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। विक्टोरिया अजारेंका की बात करें तो दूसरा सेट हारने के बाद तीसरे सेट में वह पिछड़ी हुई ही नजर आई।
नाओमी ओसाका ने जीता तीसरा ग्रैंडस्लैम
22 वर्षीय नाओमी ओसाका का ये तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। नाओमी ओसाका ने 2018, 2020 में यूएस ओपन का खिताब और 2019 में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता था।
I wore this jersey every day after my matches. I truly think it gave me strength. Always 💛💜 pic.twitter.com/R1pTUCaCgq
— NaomiOsaka大坂なおみ (@naomiosaka) September 13, 2020