Women Hockey World Cup : भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी

Women Hockey World Cup : भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड  से भिड़ेगी
X
भारतीय महिला हॉकी टीम कल क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जिसमें उनको किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी ही होगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम का गुरुवार को न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ FIH वर्ल्ड कप के पूल बी का अंतिम लीग मुकाबला होगा। क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना अहम है। भारतीय टीम 2 अंक लेकर पूल बी में तीसरे स्थान पर है। अगर यह मैच हार जाती है तो भारतीय महिला टीम क्वार्टरफाइनल (Quarterfinals) की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

साल 2021 में हुए तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम इस वर्ल्ड कप में अपने दो ड्रा मैच इंग्लैंड और चीन से खेले हैं। जिसके बाद भारतीय टीम 2 अंक हासिल कर पूल बी में तीसरे स्थान पर हैं। गुरुवार को सविता की अगुआई वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ लीग का आखिरी मुकाबला खेलेगी। न्यूजीलैंड टीम के हौसले बुलंद है। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने मंगलवार को खेले मैच में इंग्लैंड को 3-1 से मात दी है। भारतीय टीम को आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हाराना होगा। तभी वर्ल्ड कप में बनी रहेंगी। हारने के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगीभारतीय महिला हॉकी टीम कल क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जिसमें उनको किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी ही होगी।

न्यूजीलैंड की टीम पर गौर करें तो भारतीय टीम के लिए उसे हराना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन अभी तक दमदार रहा है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने पिछले मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर रैंकिंग पर नजर डालें तो दोनों टीम के बीच अधिक अंतर नजर नहीं आता। न्यूजीलैंड दुनिया की 8वें जबकि भारत 9वें नंबर की टीम है। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम हालांकि आत्मविश्वास से भरी होगी। कल इन दोनों टीम से पहले चीन और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा जिससे इन्हें पता रहेगा कि सीधे क्वालीफाई करने के लिए उन्हें क्या करना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story