Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Commonwealth Games-2022 में ये पहलवान दिलाएंगे पदक! साक्षी मालिक समेत 6 का चयन

इंग्लैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सोमवार को महिला रेसलिंग टीम का ऐलान कर दिया है। एक तरफ जहां टीम में कुछ पुराने दिग्गज प्लेयर्स को जगह दी गई है तो टीम में अनुभवी प्लेयर्स के साथ-साथ युवा खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं।

Commonwealth games-2022
X

इंग्लैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों  के लिए सोमवार को महिला रेसलिंग टीम का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड(England) में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth games-2022) के लिए सोमवार को महिला रेसलिंग टीम का ऐलान कर दिया है। एक तरफ जहां टीम में कुछ पुराने दिग्गज प्लेयर्स को जगह दी गई है तो टीम (Indian Wrestling Team) में अनुभवी प्लेयर्स के साथ—साथ युवा खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। यहां तक की एक प्लेयर्स गेम्स में अपना डेब्यू भी करेगी।

अलग—अगल छह वेट कैटागिरी में भारतीय महिला रेसलिंग टीम का सलेक्शन (Slection) किया गया है। 50 किलोग्राम वेट कैटा​गिरी में पूजा गहलोत (wrestler Pooja Gehlot) देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा विनेश फोगाट (wrestler Vinesh) 53 किलोग्राम वेट कैटागिरी, 57 वेट कैटागिरी में अंशू मलिक (wrestler Anshu), ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक (wrestler Sakshi Malik) 62 किलोग्राम, 68 किलोग्राम वेट कैटागिरी में दिव्या काकरान ( wrestler Divya Kakran) और 76 किलोग्राम वेट कैटागिरी में पूजा ढांडा (wrestler Pooja) हिस्सा लेंगी। सोमवार को लखनऊ में रेसलिंग टीम के सलेक्शन केे लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसका भारतीय कुश्ती संघ ने किया है।

रेसलिंग चैंपियनशिप (championship) में भारतीय प्लेयर्स पहले भी मेडल हासिल कर चुके है। विनेश और साक्षी से मेडल जीताने की ज्यादा होंगी। दोनों प्लेयर्स अनुभवी होने के साथ—साथ ही बड़े मैचों में हिस्सा ले चुकी है।साक्षी ने दो राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया है। 2014 में ग्लास्गो में साक्षी ने सिल्वर मेडल हासिल किया था और ऑस्ट्रेलिया में ब्रांन्ज मेडल हासिल किया। विनेश ने भी राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth games-2022) में हिस्सा लेकर दमखम दिखाया है। ये 2014 और 2018 में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

वहीं, पूजा गहलोत पहली बार गेम्स में डेब्यू करेगी। ट्रायल्स के दौरान पूजा ने घुटने के दर्द के बावजूद मैच खेला और नीलम को फाइनल में हराया है। दिव्या कांकरान और पूजा ढांडा दूसरी बार ​हिस्सा लेंगी।

और पढ़ें
Next Story