Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सानिया मिर्जा ने शेयर किया रिटायरमेंट प्लान, बताया ये साल हो सकता है आखिरी

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा संन्यास ले सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मिली हार के बाद उन्होंने ये फैसला किया है।

सानिया मिर्जा ने शेयर किया रिटायरमेंट प्लान, बताया ये साल हो सकता है आखिरी
X

सानिया मिर्जा ने शेयर किया रिटायरमेंट प्लान

खेल। भारत की टेनिस स्टार (Tennis Star) सानिया मिर्जा (Sania Mirza) संन्यास ले सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन (French Open) में मिली हार के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने फिटनेस को भी एक कारण बताया है। इसके बाद उन्होंने कहा है कि 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी होगा।

बता दें कि सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने हराया था। वहीं अब आने वाले ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।

मुकाबले के बाद सानिया ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि ये मेरा आखिरी सीजन होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि मैं एक-एक हफ्ते खेल रही हूं। मुझे खुद नहीं पता कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी कि नहीं लेकिन मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।

सानिया के खिताब

गौरतलब है कि सानिया ने अपने करियर में 6 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। साथ ही उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन, 2015 में विम्बलडन और फिर यूएस ओपन भी अपने नाम किया था। मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है।

सानिया का करियर

वहीं 2003 में सानिया ने टेनिस में अपने करियर की शुरुआत की थी। लगातार 19 साल से वो टेनिस खेल रही हैं। वह सिंगल्स में टॉप 100 में पहुंचने वाली एकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। लेकिन चोटिल होने के बाद उन्होंने सिंगल्स खेलना छोड़ दिया था।

और पढ़ें
Next Story