Hockey World Cup 2023: भारत ने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से दी मात, ये बने मैच के हीरो

Hockey World Cup 2023: भारत ने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से दी मात, ये बने मैच के हीरो
X
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने जबरदस्त शुरुआत की है। बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को स्पेन और भारत के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने स्पेन को 2-0 से मात दी है।

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में भारत (India) ने जबरदस्त शुरुआत की है। बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को स्पेन और भारत के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने स्पेन को 2-0 से मात दी है। भारत की जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह का अहम योगदान रहा। अमित और हार्दिक ने टीम के लिए एक-एक गोल दागा। इस जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड के साथ होगा।

भारत को पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन इसमें भारत को गोल दागने में कामयाबी नहीं मिली। भारत की ओर से ये पेनल्टी कॉर्नर हरमनप्रीत सिंह ने लिया था। उसके कुछ ही समय बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भारत ने मौका हाथ से नहीं जाने दिया और भारत की ओर से अमित रोहिदास ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

पहले क्वार्टर में भारत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन की टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद भारत को 26 वें मिनट में हार्दिक सिंह ने फील्ड गोल कर 2-0 से बढ़त दिलाई। इस तरह भारत इस मुकाबले में 2-0 से आगे हो गया और यह स्कोर हाफ टाइम तक कायम रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने स्पेन को गोल करने के कोई मौका नहीं दिया। चौथे क्वार्टर फाइनल में स्पेन को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन स्पेन के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर पाए। इस तरह भारत ने 2-0 से मैच को अपने नाम कर लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story