नहीं रहे फुटबॉल के इनसाइक्लोपीडिया 'नोवी कपाड़िया', खेल जगत ने दी श्रद्धाजंलि

नहीं रहे फुटबॉल के इनसाइक्लोपीडिया नोवी कपाड़िया, खेल जगत ने दी श्रद्धाजंलि
X
भारतीय फुटबॉल के प्रख्यात कमेंटेटर नोवी कपाड़िया (Novy Kapadia) का लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में निधन हो गया।

खेल। भारतीय फुटबॉल के प्रख्यात कमेंटेटर नोवी कपाड़िया (Novy Kapadia) का लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में निधन हो गया। भारतीय फुटबॉल की आवाज कहे जाने वाले नोवी एक मोटर न्यूरॉन बीमारी से पीड़ित थे जिसके बाद उन्होंने बुधवार को अपनी आखिरी सांस ली। वह अविवाहित थे और उनकी बहन की मृत्यु के बाद उनके परिवार में कोई नहीं था। नोवी ने फुटबॉल से संबंधित कई किताबें भी लिखीं।

उनके निधन पर भारतीय फुटबॉल महासंघ ने शोक जताया है। महासंघ के अध्यक्ष पटेल ने लिखा कि मशहूर फुटबॉल विशेषज्ञ और महान कमेंटेटर नोवी कपाड़िया के निधन से दुख हुआ है, हमने भारतीय फुटबॉल की आवाज खो दी है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि श्री नोवी कपाड़िया के निधन पर फुटबॉल और मीडिया जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदना, नोवी की विरासत उनकी किताबों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।

नोवी कपाड़िया के निधन पर भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार सुनील छेत्री ने भी दुख जताया। उन्होंने लिखा कि नोवी कपाड़ियो का जाना एख संस्था की क्षति है। वह इस खेल को हम सभी के करीब लाए जो उनके लिए अद्वितीय था। नोवी कपाड़िया भारतीय फुटबॉल इतिहास का हमेशा एक अध्याय रहेंगे।


गौरतलब है कि दशकों तक भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी आवाज देने वाले नोवी कपाड़िया ने एशियाई एंव ओलंपिक खेलों में भी कमेंट्री। साथ ही उन्होंने अबतक नौ फीफा वर्ल्डकप भी कवर किए। भारतीय फुटबॉल में उन्होंने कई किताबें लिखी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story