FIH Hockey Pro League: भारत ने मारी बाजी, दक्षिण अफ्रीका को दी 10-2 से मात

खेल। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जुगराज सिंह (Jugraj Singh) की शानदार हैट्रीक की मदद से भारत (India) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10-2 से करारी मात दी। टीम इंडिया की यह एफआईएच हॉकी प्रो लीग में दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने फ्रांस (France) को 5-0 से करारी मात दी थी।
A crushing victory against the 🌈 nation for our #MenInBlue 💙
— Hockey India (@TheHockeyIndia) February 10, 2022
Some snaps to help you relive the victory. 🤩#IndiaKaGame pic.twitter.com/lvOytRu4ph
भारत का प्रदर्शन
भारत की तरफ से सबसे पहले हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने दुसरे मिनट में गोल कर भारतीय टीम के खाते में गोल डाला और इसके बाद अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे जुगराज ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर को सफलता से गोल में तब्दील कर दिया। उन्होंने सबसे पहले चौथे मिनट में अपना पहला गोल किया और फिर छठे मिनट में दूसरा गोल दागा। जुगराज यहीं नहीं रुके और 23वें मिनट में अपना तीसरा गोल भी कर डाला।
जुगराज के अलावा गुरु साहिब जीत सिंह ने 24वें, 36वें मिनट, दिलप्रीत सिंह 25वें, 58वें मिनट और मनदीप सिंह ने 27वें मिनट में गोल किए। इस दौरान शुरुआत से ही टीम इंडिया पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के ऊपर हावी रही और मुकाबले में कुल 12 पेनल्टी कॉर्नर कर डाले। जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेनिएल बेल ने 44वें मिनट और रिचर्ड पॉट्ज ने 45वें मिनट में गोल दागे।