FIH Hockey Pro League: फ्रांस ने दी भारत को मात, दर्ज की पहली जीत

खेल। फ्रांस (France) की हॉकी टीम ने शनिवार को हुए टूर्नामेंट के मुकाबले में भारत को 5-2 से करारी मात दी। बता दें कि, फ्रांस की यह इस प्रो लीग (Pro League) में पहली जीत है। फ्रांस की ओर से विक्टर चार्लेट ने 16वें और 59वें मिनट, विक्टर लॉकवुड ने 35वें और मेसन चार्ल्स (Mason Charles) ने 48वें और क्लेमेंट टिमोथी ने मुकाबले के 60वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत की ओर से जर्मनप्रीत सिंह (Germanpreet Singh) ने मुकाबले के 22वें और हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने 57वें मिनट में गोल दागे।
मुकाबले का हाल
मुकाबले के पहले क्वार्टर का आगाज काफी धीरे हुआ। दोनों टीमों की ओर से सही शुरुआत देखने को मिली, इस खेल के पहले 15 मिनट में दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन दोनों ही टीम खाता खोलने में इस दौरान असफल रहीं। फ्रांस की टीम ने दूसरे क्वार्टर का आगाज शानदार अंदाज में किया। खेल के 16वें मिनट में ही विक्टर ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए इंडियन गोलकीपर पाठक बहादुर को चकमा दिया और खाते में गोल डाल दिया। खेल के 22वें मिनट में टीम इंडिया ने पलटवार किया। जर्मनप्रीत सिंह ने डिफेंस को छकाते हुए शानदार गोल दागा और खाता खोल डाला। आधा मैच बीत जाने के बाद स्कोर 1-1 से बराबर का हो गया।
A great effort by #TeamIndia but just not the result we wanted. On to the next now!💪
— Hockey India (@TheHockeyIndia) February 12, 2022
Let's come back strong #MenInBlue💙
🇫🇷 5:2 🇮🇳#IndiaKaGame pic.twitter.com/3C6yyh99sr
तीसरे क्वार्टर में फ्रांस की टीम ने फिर शानदार खेल दिखाया। खेल के 35वें मिनट में फ्रांस की टीम ने दबाव का फायदा उठाते हुए विक्टर लॉकवुड ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को इस रोमांचक मुकाबले' में 2-1 से बढ़त बना ली। खेल के चौथे क्वार्टर में फ्रांस की टीम ने तीन और गोल दागे और भारतीय टीम को मुकाबले में वापसी नहीं करने दी। अब भारत की अगली टक्कर रविवार को द. अफ्रीका से है।