दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास, गोल्ड जीतकर बनीं दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज

दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास, गोल्ड जीतकर बनीं दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज
X
देश की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप में इतिहास रच दिया। पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाते हुुए दुनिया के नंबर एक तीरंदाज की रैैंक हासिल की। 

खेल। भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) ने पेरिस (Paris) में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) में इतिहास रच दिया। विश्व कप स्टेज 3 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा को 6-0 से जीतकर स्वर्ण पदक की अपनी हैट्रिक पूरी। जिसके बाद इस जीत के साथ दीपिका दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी ने सोमवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें दीपिका को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने दूसरी बार तीरंदाजी में यह उपलब्धि हासिल की है।

बता दें कि रांची से ताल्लुक रखने वाली 27 वर्षीया दीपिका कुमारी ने साल 2012 में पहली बार तीरंदाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। रविवार को दीपिका ने व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

वहीं सोमवार को विश्व तीरंदाजी की तरफ से आधिकारिक ट्वीट कर कहा गया, दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी में पहली रैंक हासिल कर ली है। दीपिका कुमारी ने पहले अंकिता भकत और कोमालिका बारी के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को आसानी से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद उन्होंने अपने पति अतानू दास के साथ 0-2 से पिछड़ने के बाद नीदरलैंड के सेफ वान डेन और गैब्रिएला की जोड़ी को 5-3 के अंतर से हराते हुए गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद रांची की राजकुमारी ने रूस की 17वीं रैंक प्राप्त एलिना ओसीपोवा को 6-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दीपिका के ओवर ऑल पदकों की बात की जाए तो 9 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story