Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

क्यों गोवा में Cristiano Ronaldo की प्रतिमा पर हंगामा बरपा?, यहां जानें वजह

दरअसल गोवा में रोनाल्डो की प्रतिमा पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के लोगों ने किसी भी भारतीय खिलाड़ी की प्रतिमा लगाने के बजाय पुर्तगाली खिलाड़ी की प्रतिमा लगाई है। बस इसी को लेकर लोगों को आपत्ति है।

क्यों गोवा में Cristiano Ronaldo की प्रतिमा पर हंगामा बरपा?, यहां जानें वजह
X

खेल। दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के विश्व में कई चाहने वाले हैं। भारत में भी उनके कई फैंस मिल जाएंगे। वहीं इन दिनों देश में रोनाल्डो का नाम काफी सुर्खियों में है, लेकिन फुटबॉल के कारण नहीं बल्कि उनकी प्रतिमा की वजह से वो चर्चाओं में हैं।

दरअसल गोवा में रोनाल्डो की प्रतिमा पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के लोगों ने किसी भी भारतीय खिलाड़ी की प्रतिमा लगाने के बजाय पुर्तगाली खिलाड़ी की प्रतिमा लगाई है। बस इसी को लेकर लोगों को आपत्ति है। बता दें कि मंगलवार को गोवा सरकार के मंत्री माइकल लोबो ने प्रतिमा का अनावरण किया था। हालांकि, इसका उद्देश्य फुटबॉल को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति जागरुक करना होगा।

वहीं प्रदर्शनकारी सिर्फ इस बात से आक्रोशित नही हैं कि एक विदेशी खिलाड़ी को इस तरह का सम्माना दिया गया है बल्कि एक पुर्तगाली खिलाड़ी के चयन को एक विशेष अपमान के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि गोवा पर सदियों तक यूरोपीय देशों ने एक उपनिवेश के रूप में कब्जा किया था महज 60 साल पहले ही उन्होंने राज्य छोड़ा है। इसके साथ ही अभी तक रोनाल्डो ने इसपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

और पढ़ें
Next Story