Asian Rowing Championship 2021: अर्जुन लाल जाट, रवि ने डबल स्कल्स में जीता Gold Medal
एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2021 (Asian Rowing Championship 2021) में भारत के अर्जुन लाल जट और रवि ने शनिवार को हुई पुरुषों की डबल स्कल्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

खेल। थाईलैंड में चल रही एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2021 (Asian Rowing Championship 2021) में भारत के अर्जुन लाल जट और रवि ने शनिवार को हुई पुरुषों की डबल स्कल्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
रेयॉन्ग में रॉयल थाई नेवी रोइंग सेंटर में शीर्ष-पोडियम फिनिश के लिए भारतीय रोवर्स ने चीन के किंग ली/लुटोंग झांग और उज्बेकिस्तान के दावरजोन दावरोनोव/अब्दुल्लो मुखमादिव को पीछे छोड़ दिया है।
RAVI & #tokyo2020 Olympian ARJUN LAL JAT bagged Gold🥇 medal in the Mens' Double Scull event with the timing of 6:57.883 at the Asian Rowing Championship'21 ! 🇮🇳🚣♂️
— India Rowing (IND) 🇮🇳 (@IndiaRowing) December 11, 2021
.
.
.#rowing #asianrowingchampionship #scull #sculling #championrower #indiarowing #rowingglory #rowtogrow pic.twitter.com/ij8he43080
भारतीय ने 6:57.883 में गोल्ड मेडल जबकि चीनी खिलाड़ियों ने 7:02.374 के साथ रजत पदक जीता। इसके साथ ही उज्बेक जोड़ी ने 7:07.734 के साथ कांस्य पदक जीता।
PARMINDER SINGH bagged Silver 🥈 medal in the Mens' Single Scull event with the timing of 7:56.307 at the Asian Rowing Championship'21 ! 🇮🇳🚣♂️
— India Rowing (IND) 🇮🇳 (@IndiaRowing) December 11, 2021
.
.
.#rowing #asianrowingchampionship #scull #sculling #championrower #indiarowing #rowingglory #rowtogrow pic.twitter.com/yjZcEo3VBa
उसके बाद में पुरुष एकल स्कल्स में परमिंदर सिंह ने रजत पदक जीता। भारतीय रोवर 8:07.323 के समय के साथ समाप्त हुआ, जबकि उज्बेकिस्तान के खोलमुरजाएव शाखबोज ने 7:56.307 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इंडोनेशिया के मेमो ने 8:10.55 के साथ कांस्य पदक जीता।