Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कोविड Positive, Korea के खिलाफ मुकाबला रद्द

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कोविड Positive, Korea के खिलाफ मुकाबला रद्द
X
साउथ कोरिया (South Korea) के डोंगेह (Donghae) में चल रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 (Asian Champions Trophy) में भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) पाई गई हैं।

खेल। कोरोनो वायरस (Corona Virus) का साया एक बार फिर भारतीय हॉकी (Indian Hockey) पर पड़ा है। दरअसल साउथ कोरिया (South Korea) के डोंगेह (Donghae) में चल रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 (Asian Champions Trophy) में भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) पाई गई हैं।

वहीं इसकी जानकारी एशियाई हॉकी महासंघ ने दी। महासंघ ने ट्वीट करते हुए कहा कि टीम इंडिया के एक सदस्य के लिए कल के नियमित परीक्षण से एक सकारात्मक COVID परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है। इसलिए आज कोरिया और भारत के बीच मैच नहीं हो रहा है। आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

खिलाड़ी का नाम नहीं हुआ उजागर

बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में एक बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद चौथे स्थान पर रहने और एक पदक से चूकने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 13-0 से हराया था। साथ ही अगले दिन उनका मैच मलेशियाई टीम के साथ COVID के कारण नहीं हुआ था। लेकिन अब यह पता चला है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य COVID से संक्रमित है, जिसके कारण भारत और मेजबान दक्षिण कोरिया के बीच आज का मैच रद्द हो गया है। हालांकि, हॉकी इंडिया ने अभी उस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया।

रद्द हो सकता है टूर्नामेंट

गौरतलब है कि पहले मलेशियाई शिविर और अब भारतीय शिविर में कोरोना की सेंधमारी के कारण महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 पूरी तरह से खतरे में है इसलिए संभावना जताई जा रही है कि एशियाई हॉकी महासंघ के अधिकारी टूर्नामेंट को रद्द कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story