Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Asian Champions Trophy 2021: रविवार का दिन भारतीय हॉकी के लिए अहम, जापान को हराकर सेमीफाइनल की तैयारियों को परखेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी 2021 में सेमीफाइनल का स्थान पक्का कर चुकी है। अब वह रविवार को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में जापान से भिड़ेगी।

Asian Champions Trophy 2021: रविवार का दिन भारतीय हॉकी के लिए अहम, जापान को हराकर सेमीफाइनल की तैयारियों को परखेगी टीम इंडिया
X

खेल। रविवार का दिन भारतीय हॉकी टीम के लिए काफी अहम है। अभी तक भारतीय टीम एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी 2021 (Asian Champions Trophy 2021) में सेमीफाइनल का स्थान पक्का कर चुकी है। अब वह अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में जापान (IND vs PAK) से भिड़ेगी। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने लगातार दो जीत के साथ पांच टीमों के इस टूर्नामेंट में अपनी लय बनाए रखी है। इसी के साथ रविवार को वह जापान से भिड़ कर और उसे हराकर अपने सेमीफाइनल की तैयारियों को परखेगी।

भारत पहले नंबर पर काबिज

भारतीय टीम का ओलंपिक के बाद ये पहला टूर्नामेंट है। इसमें उसे शुरुआती मुकाबले में कोरिया ने 2-2 की बराबरी पर रोक दिया था। लेकिन इसके बाद भारत ने बेहतरीन वापसी करते हुए मेजबान बांग्लादेश को बेहतरीन गोल दागकर 9-0 से मात दी। वहीं शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में भी भारत ने 3-1 से शानदार जीत हासि की। मौजूदा समय में भारत अंक तालिका में सात अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं, कोरिया 5 अंक के साथ दूसरे जबकि जापान 2 अंक के साथ तीसरे और पाकिस्तान 1 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

अभी तक हुए सभी मुकाबलों में भारत की तरफ से ललित उपाध्याय, आकाशदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह ने उम्दा प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया है। जबकि मिडफील्ड में कप्तान मनप्रीत सिंह और डिफेंस को उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मजबूती दी। इन सब के अलावा युवा गोलकीपर सूरज करकेरा ने भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया।

भारत का पलड़ा भारी

वहीं अबतक के रिकॉर्ड को देखते हुए जापान के खिलाफ भारतीय टीम मजबूत दिखाई दे रही है। टोक्यो ओलंपिक में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में भारत ने जापान को 5-3 से मात दी थी।

और पढ़ें
Next Story