VIDEO: 13 साल पहले धोनी ने ऐसे बनाया था दुनिया को दीवाना, आज भी कायम है रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 13 साल पहले आज ही के दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को दिन में ही तारे दिखा दिए थे।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 13 साल पहले आज ही के दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को दिन में ही तारे दिखा दिए थे।
दरअसल 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे में धोनी ने 145 गेंदों में 183 रनों की आतिशी पारी खेली थी।
इसे भी पढ़ें: 'क्रिकेट के नए भगवान' विराट कोहली की कुछ अनसुनी कहानियां, जिनसे आप आजतक होंगे अंजान
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वनडे इतिहास का यह अबतक का सबसे बड़ा निजी स्कोर भी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का 172 रनों का रिकॉर्ड था। धोनी के बाद दक्षिण अफ़्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्लिंटन डिकॉक ने 178 रन बनाए हैं।
धोनी ने ऐसे बनाया था 183 रन
इस मैच में एमएस धोनी ने श्रीलंका के खतरनाक गेंदबाजों चामिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन को जमकर धोया था। धोनी ने अपने हेलीकॉप्टर शॉट का कमाल दिखाते हुए 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 85 गेंदों में अपना शतक लगाया। आखिर में धोनी 145 गेंदों में 183 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 15 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।
Throwback - On this day in 2005, @msdhoni notched his highest ODI score. KaBOOM all the way 💪🏻💥💥😎 pic.twitter.com/UM3B3aTRJy
— BCCI (@BCCI) October 31, 2018
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक निजी स्कोर
1. महेंद्र सिंह धोनी: 183* रन, 2005 (बनाम श्रीलंका)
2. क्लिंटन डि कॉक: 178 रन, 2016 (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
3. एडम गिलक्रिस्ट: 172 रन, 2004 (बनाम जिम्बाब्वे)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- महेंद्र सिंह धोनी धोनी धोनी 183 रन भारत और श्रीलंका 2005 जयपुर टीम इंडिया श्रीलंका Mahendra Singh Dhoni Dhoni Dhoni 183 runs India vs Sri Lanka 2005 On this day in 2005 ms dhoni notched his highest odi score Jaipur Team India Sri Lanka adam gilchrist odi match India Sri Lanka IND vs SL IND vs SL odi match Dhoni odi runs Dhoni records Dhoni wife Dhoni ist match Dhoni