श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर, टॉम लाथम ने बनाए 264 रन
सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम (Tom Latham) के नाबाद 264 रनों की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड (New Zealand) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ वेलिंगटन (Wellington Test) में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

New Zealand vs Sri Lanka (NZ vs SL) Ist Test:
सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम (Tom Latham) के नाबाद 264 रनों की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड (New Zealand) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ वेलिंगटन (Wellington Test) में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लाथम ने अपनी इस पारी के दौरान 489 गेंदों का सामना किया जिसमें 21 चौके और 1 छक्के शामिल थे। यह न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी द्वारा छठा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर था जबकि इस साल किसी भी देश के बल्लेबाज द्वारा बनाई गई यह सर्वोच्च टेस्ट पारी है।
इसे भी पढ़ें: PHOTOS: फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, ये बॉलीवुड स्टार भी है फिदा
Latham carries his bat, ends innings unbeaten on 264! 👏
— ICC (@ICC) December 17, 2018
Sri Lanka bowl out New Zealand for 578, but that's a lead of 296 for the home side.
How will the Sri Lankan batsmen fare? #NZvSL LIVE ➡️ https://t.co/4kJuoUdyQM pic.twitter.com/ynM8Vq4RIl
इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 282 रनों पर सिमट गई थी। जिसके आधार पर न्यूज़ीलैंड को 296 रनों की बड़ी लीड मिली है। इस पारी में न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने सबसे अधिक 6 विकेट लिए। इसके अलावा नील वेगनर ने 2, ट्रैंट बोल्ट और कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने एक-एक विकेट लिया।
न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में टॉम लाथम के अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 91, रोस टेलर ने 50 और हेनरी निकोलस ने 50 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। श्रीलंका अभी भी न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर 276 रन पीछे है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App