Asia Cup2017: भारत ने मलेशिया को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया, तीसरी बार बना एशिया कप चैंपियन

Asia Cup2017: भारत ने मलेशिया को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया, तीसरी बार बना एशिया कप चैंपियन
X
इससे पहले मलेशिया को सुपर-4 में भारत ने 6-2 से हराया था।

भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप हॉकी का खिताब जीत लिया है। भारत के लिए 10वें मिनट में रमनदीप सिंह और 29 वें मिनट में ललित उपाध्‍याय ने गोल दागे वहीं, मलेशिया की तरफ से एकमात्र गोल शाहरिल सबा ने किया। इससे पहले भारत ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

बता दें कि इससे पहले मलेशिया को सुपर-4 में भारत ने 6-2 से हराया था। इसका फायदा टीम इंडिया को इस मैच में भी मिला है। 13वें मिनट में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, इस मौके को मलेशिया टीम नहीं भूना सकी। भारत ने इसका शानदार बचाव किया।

दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा दिखा। ललित उपाध्याय ने 29वें मिनट में गोलकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया और दूसरा क्वार्टर भी इसी स्कोर के साथ खत्म हुआ।

टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर में भी अटैक जारी रखा। हालांकि मलेशिया ने 50वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त को कम कर दिया। मलेशिया के लिए शाहरिल सबा ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया जो अंत तक बरकरार रहा। चौथे क्वार्टर में मेलशिया ने काफी अटैक किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में खेलते हुए भारत ने जीत दर्ज की और तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2003, 2007 में भारत एशिया कप चैंपियन बन चुका है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story