Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारतीय महिला हॉकी का खराब प्रदर्शन, न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच भी गंवाया

इस मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 6-2 से करारी शिकस्त मिली है।

भारतीय महिला हॉकी का खराब प्रदर्शन, न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच भी गंवाया
X

भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के कारण पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 6-2 से करारी शिकस्त मिली है।

इस अंतिम मैच में हार के साथ भारतीय टीम को यह सरीज 5-0 से गंवानी पड़ी। इस तरह भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में बिना कोई मैच जीते स्वदेश लौटेगी।

भारत की तरफ से इस मैच में केवल दो गोल हुए। यह गोल दीप ग्रेस एक्का और रानी ने किए। उसके बाद भारत और कोई गोल नहीं कर सका। पूरे सीरीज में भारत गोल करने के मामले में पूरी तरह से फिसड्डी रहा है।

पहले तो भारत ने मैच के शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया लेकिन न्यूजीलैंड के मजबूत रक्षापंक्ति के सामने एक ना चली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story