सेरेना और मारिया की अनुपस्थिति में विम्बलडन में मिलेगी नई महिला चैम्पियन
महिलाओं के टेनिस में स्टार खिलाड़ियों की कमी दिखती है।

टेनिस के दो सबसे बड़े चेहरे सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा के नही रहने से विंबलडन टूर्नामेंट का मजा थोडा फीका हो गया है। लेकिन साथ ही नए खिलाड़ियों के लिए यह किसी सुनहरें मौके से कम नहीं होगा।
इसे भी पढ़े: ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज: ओलिंपिक चैंपियन चेन लॉन्ग को हराकर किदांबी ने हासिल किया खिताब
सेरेना विलियम्स बच्चे के जन्म की तैयारियों में जुटी हैं तो मारिया शारापोवा जांघ की चोट के कारण आज से यहां शुरू होने वाले विंबलडन टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगी।
जिससे सभी खिलाड़ियों के पास इस ग्रैंडस्लैम में ट्राफी हथियाने का बराबरी का मौका होगा। महिलाओं के टेनिस में स्टार खिलाड़ियों की कमी दिखती है।
इससे विम्बलडन में किसी भी खिलाड़ी को प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता।
लेकिन इससे अन्य खिलाड़ियों को सुर्खियों में आने का मौका मिला जैसे लातिविया की येलेना ओस्टापेंको ने फ्रेंच ओपन में सभी को चौंकाते हुए खिताब जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App