Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नेहरा ने दी सफाई,12 साल पहले धोनी को इसलिए दी थी गाली

2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले चौथे वनडे में आशीष नेहरा ने धोनी को गाली दी थी।

नेहरा ने दी सफाई,12 साल पहले धोनी को इसलिए दी थी गाली
X

बुधवार को भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आशीष नेहरा का आखिरी मैच था।

आशीष नेहरा ने 12 साल पहले धोनी को गाली देने वाले वाकये पर चुप्पी तोड़ी है।

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में नेहरा का इंटरव्यू शूट हुआ है लेकिन प्रसारण होने से पहले इस इंटरव्यू का एक प्रोमो यू-ट्यूब पर आ चुका है।

इसे भी पढ़े: सौरभ गांगुली का बड़ा खुलासा- आशीष नेहरा पत्नी से ज्यादा इस शख्स के साथ वक्त गुजारते हैं

इस इंटरव्यू में नेहरा ने 12 साल पहले धोनी को गाली देने वाले वाकये पर अपनी सफाई दी है। इस इंटरव्यू में नेहरा से पूछा गया कि कई बार आप मैदान पर अपना आपा खो चुके हैं।

इस पर उन्होंने कहा, वह तो 'हीट ऑफ द मोमेंट' (तात्कालिक स्वाभाविक उबाल) था। मैं जानता हूं आप उस महेंद्र सिंह धोनी वाले वीडियो की बात कर रहे हैं।

बता दें कि 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले चौथे वनडे में आशीष नेहरा ने धोनी को गाली दी थी। लेकिन, गाली सुनने के बाद भी धोनी खामोश रहे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story