वाइफ साक्षी का खुलासा- कुछ ऐसा था उन पर धोनी का पहला इंप्रेशन, पूछे गए ये टेढ़े-मेढ़े सवाल
धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स को धोनी और अपने बारे में कुछ न कुछ बताते रहती हैं। हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फैन्स को प्रश्न पूछने के लिए कहा और फैन्स ने भी खूब प्रश्न पूछे जिसका साक्षी ने मजेदार जवाब दिया।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह हमेशा अपनी बेटी जीवा और जानवरों से जुड़े वीडियो या फोटो पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि धोनी की पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स को धोनी और अपने बारे में कुछ न कुछ बताते रहती हैं।
हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फैन्स को प्रश्न पूछने के लिए कहा और फैन्स ने भी खूब प्रश्न पूछे जिसका साक्षी ने मजेदार जवाब दिया। आगे पढ़िए फैन्स ने साक्षी से क्या क्या सवाल किए।
इसे भी पढ़ें: फिल्मों में आ रही क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की इन BOLD Photos ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
साक्षी से एक यूजर ने पूछा क्या आपको चेन्नई पसंद है। इसके जवाब में उन्होंने कहा एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। चेन्नई में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उनको काफी पसंद करते हैं।
साक्षी से एक यूजर ने मजेदार सवाल पूछा मैम जब आप माही सर से पहली बार मिलीं तो उनका फर्स्ट इम्प्रेशन क्या था? इसके जवाब में उन्होंने कहा-एमएस धोनी ग्राउंड पर हो या फिर फैन्स के बीच, वो काफी डाउन टू अर्थ रहते हैं।
साक्षी से एक यूजर ने पूछा कि एक सेलिब्रिटी की लाइफस्टाइल अपनाना कितना मुश्किल था इसके जवाब में उन्होंने कहा- अभी तक अपनाई नहीं है। साक्षी से एक यूजर ने पूछा आपको किसको संभालना सबसे मुश्किल होता है? माही या जीवा? इसके जवाब में उन्होंने कहा- दोनों बहुत आसानी से संभल जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App