Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

केरल बाढ़ पीड़ितों को रोनाल्डो 77, धोनी 95 और कोहली ने दिया 82 करोड़ डोनेशन, जानें इसके पीछे की सच्चाई

भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक केरल राष्ट्रीय आपदा के रूप आई बाढ़ के मुश्किल समय का सामना कर रहा है। इस बाढ़ में अबतक 350 से अधिक नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी है और कई बेघर हो गए हैं।

केरल बाढ़ पीड़ितों को रोनाल्डो 77, धोनी 95 और कोहली ने दिया 82 करोड़ डोनेशन, जानें इसके पीछे की सच्चाई
X

भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक केरल राष्ट्रीय आपदा के रूप आई बाढ़ के मुश्किल समय का सामना कर रहा है। इस बाढ़ में अबतक 350 से अधिक नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी है और कई बेघर हो गए हैं।

इस भयावह स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से पहले ही 500 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत के कई नागरिक, सेलिब्रेटीज और अंतरराष्ट्रीय संगठन केरल राहत निधि कोष में अपना योगदान दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: एथलीट के साथ अफेयर की खबर से आहत गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने लिखा भावुक ट्वीट

हालांकि इसी बीच एमएस धोनी, विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को डोनेशन देने की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तूफान पैदा किया हुआ है।

ऐसा कहा गया है कि पुर्तगाल के फुटबॉलर रोनाल्डो ने 77 करोड़ का योगदान दिया है जबकि एमएस धोनी और विराट ने लगभग 100 करोड़ का डोनेशन दिया हैं, हालांकि अभी तक शीर्ष अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अभी तक ये दान केवल सोशल मीडिया पोस्ट और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से फैले हुए हैं, इस तरह के दावों की प्रामाणिकता अभी तक साबित नहीं हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सभी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए ये आंकड़े वास्तव में सच हैं या यह सिर्फ एक सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story