VIDEO: 10 साल बाद झरनों के नीचे नहाते नजर आए धोनी, मुफ्त में मिली ये चीज
क्रिकेट से दूर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

क्रिकेट से दूर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह झरना के नीचे "हेड मालिश" का मजा ले रहे हैं। धोनी को आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच में देखा गया था।
वनडे में हार के बाद टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल श्रृंखला जीती थी। 37 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दो वनडे पारी में 42 और 37 रन बनाए थे और वह 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप खेलने के दौरान क्रिकेट मैदान पर वापस आ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: #ENGvIND: खराब प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया की आलोचना, रोहित शर्मा और अमिताभ बच्चन ने फैन्स से लगाई गुहार
धोनी ने झरने में नहाने का वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा- झरने में नहाकर बचपन की यादें ताजा हो गई। करीब 10 साल बाद झरने के नीचे इस तरह नहाने का मौका मिला। गिरता हुआ तेज पानी फ्री में हेड मसाज देने का काम कर रहा है।
सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को आधे घंटे में ही करीब 4 लाख लोग देख चुके हैं। बता दें कि धोंनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अभी सिर्फ वनडे और टी20 खेल रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App