क्या पत्नी संग भारत बंद में धरने पर बैठे थे धोनी, जानें वायरल तस्वीर के पीछे का सच
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को ''भारत बंद'' का ऐलान किया किया था। जिसमें कई और विपक्षी दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया था।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को 'भारत बंद' का ऐलान किया किया था। जिसमें कई और विपक्षी दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया था।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के इस बंद को समर्थन दें रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ये थे भारत ही नहीं एशिया के पहले शतकवीर, अबतक लग चुके हैं इतने शतक, जानें रोचक बातें
ट्वीटर यूज़र अरुण ठाकुर ने जो तस्वीर शेयर की थी उसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी और कुछ लोगों के साथ एक पेट्रोल पंप पर बैठे नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी किए जाने लगे कि धोनी भी भारत बंद में शामिल थे।
जब से #पेट्रोल महँगा हुआ है मोदी राज में, मैने #हेलीकॉप्टर शॉट खेलना छोड़ दिया"
— Naushad Ahmad (@NaushafAhmad) September 10, 2018
- @msdhoni
भारत बंध में हिस्सा लेते हुए जनता से हुए रूबरू #BharatBandh pic.twitter.com/SQdBZEF57X
दरअसल पहली नजर में ही देख कर कहा जा सकता है कि ये भारत बंद के दौरान नहीं ली गई है। क्योकि तस्वीर को रात में लिया गया जबकि भारत बंद सोमवार की सुबह से शाम तक ही चला था।
बता दें कि धोनी की ये वायरल तस्वीरें अगस्त महीने की हैं जब धोनी अपने परिवार के साथ एक विज्ञापन शूट के लिए शिमला गए थे। और इसी दौरान उन्होंने रास्ते में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर कुछ समय बिताया था। यह पेट्रोल पंप शिमला के विकास नगर में स्थित है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App