VIDEO: धोनी का खुलासा, साक्षी से पहले एक नहीं बल्कि 2 थीं गर्लफ्रेंड, फिर कहा- साक्षी को मत बताना
आईपीएल सीजन 11 में एमएस धोनी का बल्ला खूब बोल रहा है। इसी बीच गल्फ ऑयल इंडिया के एक प्रमोशनल इवेंट में एमएस धोनी ने अपने निजी जीवन के कई बातों का खुलासा किया है।

आईपीएल सीजन 11 में एमएस धोनी का बल्ला खूब बोल रहा है। धोनी की गिनती भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। धोनी अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बताते हैं। हालांकि गल्फ ऑयल इंडिया के एक प्रमोशनल इवेंट में धोनी ने अपने निजी जीवन के कई बातों का खुलासा किया है।
उनके जीवन पर 2016 में 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म भी बनी है। इस फिल्म के माध्यम से ही लोगों को उनके जिंदगी से जुड़ी कई बातों का पता चला। इस फिल्म के मुताबिक धोनी को प्रियंका झा नाम की लड़की के साथ अफेयर था हालांकि एक सड़क दुर्घटना में उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका की मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़े: IPL 2018: राजस्थान से हार के बाद भड़की पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा, मेंटर सहवाग से हुई तीखी बहस!
साक्षी से पहले धोनी को किसी और लड़की से प्यार हुआ था, वो धोनी का पहला क्रश था। गल्फ ऑयल इंडिया के एक प्रमोशनल इवेंट में धोनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। दरअसल 1999 की बात है जब धोनी 12वीं क्लास में पढ़ते थे, तब उनका पहला प्यार स्वाति नाम की एक लड़की थी।
इस बात का खुलासा करने के बाद धोनी ने सभी से कहा कि यह राज उनकी पत्नी साक्षी के सामने न खोला जाए। बता दें कि धोनी ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी रावत से 4 जुलाई 2010 को शादी की, इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी जीवा है।
इसे भी पढ़े: IPL 2018: DD को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगा SRH, डेयरडेविल्स को चमत्कार की उम्मीद
आईपीएल सीजन 11 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे धोनो शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक इस सीजन 10 मैचों में 90.00 की औसत और 165.89 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बना चुके हैं। उनकी टीम भी काफी अच्छा खेल रही है, चेन्नई 10 में से 7 मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App