VIDEO: अगले IPL में CSK फैंस को धोनी देंगे ये खास ''तोहफा'', कर रहे हैं तैयारी
इंग्लैंड दौरे से वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद वापस भारत लौटकर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे से वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद वापस भारत लौटकर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं। अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे सकते हैं और वो इसकी तैयारी भी कर रहे हैं।
इसकी एक छोटी सी झलक उन्होंने शनिवार को तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में पहुंचकर दिखाई। इस दौरान धोनी ने स्टेडियम पहुंचकर मदुरै पैंथर्स और कोवई किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस भी कराया।
इसे भी पढ़ें: सचिन के बाद विराट कोहली ही कर पाए हैं यह अनोखा कारनामा, विश्व में केवल नौ क्रिकेटर्स
A toss to remember! Thala MS Dhoni spins the coin! #NammaThalaNammaGethu #TNPL2018 pic.twitter.com/lnx6kKh9PV
— TNPL (@TNPremierLeague) August 4, 2018
धोनी ने टॉस के दौरान लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के साथ बातचीत भी की। शिवरामाकृष्णन ने धोनी से तमिल में पूछा- आप कैसे हैं। धोनी ने इसके जवाब में कहा मैं अच्छा हूं। हालांकि, वह इस सवाल का तमिल में जवाब नहीं दे पाए।
महेंद्र सिंह धोनी ने एक मुस्कान के साथ कहा, मुझे नहीं लगता मेरी तमिल बेहतर हुई है। लेकिन मैंने कुछ बेसिक चीजें जरूर पिछले सालों में सीखी हैं। लेकिन मैं इतना वादा जरूर करता हूं कि अगले आईपीएल में मैं तमिल कुछ और सीख लूंगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App