IND vs SL: धोनी वनडे क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने से बस चंद कदम दूर
धर्मशाला वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ने 65 रनों की शानदार पारी खेली थी।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच मोहाली के आई. एस. बिंद्रा स्टेडियम पर खेला जा रहा है।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 10 हजार रन बनाने से महज 109 रन दूर हैं।
इसे भी पढ़े: घर जमाई बनकर रहेंगे कोहली, इस अपार्टमेंट में अनुष्का के साथ होंगे शिफ्ट
धोनी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बचे दो मैचों में यह खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
धोनी यह उपलब्धि हासिल करते ही ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे।
भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड ये कारनामा कर चुके हैं।
धोनी ने अब तक 310 वनडे मैचों में 9891 रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App