IND vs SL: अब तक इतनी बार आखिरी गेंद पर छक्का लगा चुके हैं धोनी, पढ़कर आपको विश्वास नहीं होगा
श्रीलंका के साथ कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में धोनी ने अपनी पारी का अंत छक्के से किया था।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अच्छे मैच फिनिशर माने जाते हैं।
धोनी कई बार टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका में नजर आए हैं।
श्रीलंका के साथ कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में धोनी ने 22 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी। धोनी ने अपनी पारी का अंत छक्के से किया था।
इसे भी पढ़े: विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पीएम मोदी को लड़की ने कहा- लव यू, ऐसा था मोदी का रिएक्शन, देखें VIDEO
हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब धोनी ने छक्का लगाकर पारी या मैच का अंत किया हो। बता दें कि धोनी अब तक 24 बार छक्के लगाकर मैच खत्म कर चुके हैं।
धोनी ने वनडे मैचों में 13 बार आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है। जिसमें से नौ बार लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है।
तो टी-20 मैचों में धोनी ने 8 बार छक्के के साथ पारी का अंत किया।
वनडे और टी-20 मैच को तो छोड़ीए टेस्ट क्रिकेट में भी धोनी तीन बार पारी का अंत छक्के के साथ कर चुके हैं।
धोनी ने जिन 24 मैचों की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है उनमें से भारत को 22 में जीत हासिल हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App