M.S.DHONI में विराट बने थे फवाद खान, जानिए क्यों चली कैंची
फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से काटा फवाद खान का रोल।

X
haribhoomi.comCreated On: 9 Oct 2016 4:11 PM GMT
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने सलमान से लेकर शाहरुख की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले है लेकिन अभी तक लोगों के बीच इसकी चर्चा कम भी नहीं हुई है। फिलहाल बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकरो को पूरी तरह बैन कर दिया गया है।
लेकिन शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटो का अल्टीमेटम दे दिया गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी कलाकार भारत को छोड़कर चले गए थे। तो वही पास्किस्तानी कलाकारों को लेकर बनाई गई फिल्मो की रिलीजिंग को लेकर सवाल उठने लगे थे। और उन फिल्मों का विरोध भी होने लगा था। ऐसे में कुछ फिल्म निर्माताओ ने अपनी फिल्मो से इन पाकिस्तानी कलाकारों को हटाना ही मुनासिफ समझा।
इस ही कुछ हुआ फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में जब फिल्म निर्देशक ने फिल्म से फवाद खान का केमियो रोल काट दिया। दरअसल फिल्म में फवाद विराट कोहली की भूमिका में नजर आने वाले थे। फिल्म एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशातं सिंह राजपूत एम.एस धोनी के किरदार में नजर आये है। वही धोनी कि पत्नी साक्षी की भूमिका में कियारा अडवाणी दिखाई दी है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story