Video: फिल्मी गाने पर मट-मटकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी भी रोक नहीं पाईं हंसी
एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Nov 2017 12:27 PM GMT Last Updated On: 10 Nov 2017 12:27 PM GMT
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस समय डांस करते दिख रहे हैं। धोनी इन दिनों अपने-अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।
टी20 सीरीज में धीमी बल्लेबाजी के चलते पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आए विकेटकीपर व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रांची में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ हैं।
एक छोटे से गेट-टुगेदर के दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साक्षी भी दिख रही हैं और वे धोनी से डांस करने को कहती हैं। वीडियो शुरू होते समय धोनी थोड़ा शर्माते हुए दिखते हैं, मगर एक बार ‘देसी ब्वॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ की ट्यून बजते ही माही के पैर थिरकने लगते हैं। उन्हें नाचता देख साक्षी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती।
वीडियो के आखिर में धोनी मटकते हुए कैमरा के पास चले आते हैं। दरअसल धोनी फिल्म देसी ब्वॉयज के गाने पर जॉन अब्राहम के स्टेप कॉपी करके दिखा रहे हैं। इस वीडियो को 12 घंटों के भीतर करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं जबकि साढ़े 8 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
A post shared by Cricket Slays(28k) (@cricket_slays_) on
कुछ दिन पहले दिवाली पर धोनी ने परिवार के साथ पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा की लाइव परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाया था। इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story