VIDEO: धोनी ने मनीष पांडे को दी गन्दी-गन्दी गालियां, सुनकर कानों से निकलेगा खून!
सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के दौरान हमेशा कूल रहने वाले धोनी का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला।

हेनरिक क्लासेन के तूफानी और कप्तान जेपी डुमिनी के धैर्यपूर्ण अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। हालांकि सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के दौरान हमेशा कूल रहने वाले धोनी का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला।
धोनी को इतना जोर का गुस्सा आया था कि उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज मनीष पांडे को जोर से डांटा ही नहीं बल्कि गाली भी दे डाली। भारतीय पारी का आखिरी ओवर चल रहा था। पहली गेंद पर मनीष पांडे ने सिंगल लिया। नॉन स्ट्राइकर छोर पर पहुंचने के बाद मनीष पांडे इधर-उधर देख रहे थे, तभी धोनी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने चिल्लाकर कहा '***** इधर देख ले, उधर क्या देख रहा है।
इसे भी पढ़े: युजवेंद्र चहल के अलावे ये है टी-20 क्रिकेट के सबसे महंगे गेंदबाज
Dhoni is not happy with Manish pandey..😂😂😂 pic.twitter.com/Cr0vpVzUNc
— jinen doshi (@jinendoshi) February 21, 2018
उस समय धोनी 35 रन बनाकर खेल रहे थे। दिर इसके बाद तो धोनी अपने पुराने अंदाज में खेलते हुए आखिरी ओवर की बची हुई पांच गेंदों पर 6, 4, 4, 2 और 1 रन बना डाला। बता दें कि भारत ने मनीष पांडे (नाबाद 79) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 52) के तेजतर्रार अर्धशतकों और दोनों के बीच 9.2 ओवर में पांचवें विकेट की 98 रन की अटूट साझेदारी से चार विकेट पर 188 रन बनाए।
भारत के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने क्लासेन की 30 गेंद में सात छक्कों और तीन चौकों से 69 रन की पारी के अलावा डुमिनी (नाबाद 64) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 93 रन की तूफानी साझेदारी से आठ गेंद शेष रहते चार विकेट पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App