गेंदबाजों के लिए बुरा सपना साबित हुआ IPL 2018, इस साल छक्कों की हुई इतनी बारिश कि टूट गए सारे रिकॉर्ड
चेन्नई सुपरकिंग्स के चैंपियन बनते ही आईपीएल सीजन 11 का सफर खत्म हो गया। इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा सबसे ज्यादा रहा है जबकि गेंदबाजों के लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।

चेन्नई सुपरकिंग्स के चैंपियन बनते ही आईपीएल सीजन 11 का सफर खत्म हो गया। इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा सबसे ज्यादा रहा है जबकि गेंदबाजों के लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पिछले 10 सालों में पहली बार देखने को मिला जब एक सीजन में चार बल्लेबाजों ने 600 से ज्यादा रन बनाए हो।
यही नहीं इस सीजन इतने छक्के लगे की अब तक के पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस सीजन कुल 872 छक्के लगे जोकि आईपीएल इतिहास में आज तक इतने छक्के कभी नहीं लगे थे। पिछले साल 705 छक्के लगे थे जिसके मुकाबले इस सीजन 167 छक्के ज्यादा लगे हैं।
No. of sixes hit in each IPL season:
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) May 27, 2018
2008 - 622
2009 - 506
2010 - 585
2011 - 639
2012 - 731
2013 - 673
2014 - 714
2015 - 692
2016 - 638
2017 - 705
2018 - 872
872 sixes this season - the most in any season by a distance!
इस सीजन अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले दिल्ली डेयडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस सीजन सबसे अधिक 37 छक्के लगाए। इसके अलावे सीएसके के खिलाड़ी शेन वॉटसन 35 छक्के के साथ दूसरे, सीएसके के ही अंबाती रायडू 34 छक्के के साथ तीसरे और पंजाब के केएल राहुल 32 छक्के के साथ चौथे नंबर पर रहे।
इस सीजन टीमों द्वारा लगाए गए छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स 145 छक्के
कोलकाता नाइट राइडर्स 130 छक्के
दिल्ली डेयरडेविल्स 115 छक्के
मुंबई इंडियन्स 107 छक्के
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 106 छक्के
किंग्स इलेवन पंजाब 104 छक्के
सनराइजर्स हैदराबाद 088 छक्के
राजस्थान रॉयल्स 077 छक्के
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App